UP Home Guard Update: उत्तर प्रदेश में 44,000 से अधिक होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ रही है। लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे पुरुष आवेदकों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। साथ ही राज्य सरकार ने होमगार्ड में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया है जिससे महिला उम्मीदवारों को भी इसमें शामिल होने का व्यापक अवसर मिलेगा। इस समय होमगार्ड में सिर्फ 4% महिलाएं ही कार्यरत हैं सरकार ने भर्ती में महिलाओं को 20% आरक्षण देने का ऐलान किया है इससे महिला होमगार्ड की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है।
महिलाएं होंगी प्रमुख फोकस में
सरकार ने स्पष्ट किया है कि होमगार्ड में महिलाओं की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 20 प्रतिशत आरक्षण लागू किया जाएगा वर्तमान में महिलाओं की हिस्सेदारी बहुत कम है केवल चार प्रतिशत महिलाएं ही होमगार्ड के रूप में सेवाएँ दे रही हैं स्वीकृत पदों के सापेक्ष यह अनुपात लगभग दो प्रतिशत है। कुल मिलाकर अब तक 71,155 होमगार्ड कार्यरत हैं जिनमें से 68,258 पुरुष हैं और 2,897 महिलाएं हैं। इस वर्ष 4,553 होमगार्ड स्वयंसेवक सेवानिवृत्त होंगे।
आयु वितरण का विवरण इस प्रकार है महिला होमगार्ड जिनकी उम्र 50 वर्ष से अधिक है उनकी संख्या लगभग 1,020 है 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग में 380 महिलाएं हैं 31 से 40 वर्ष आयु वर्ग में 771 महिलाएं और 41 से 50 वर्ष आयु वर्ग में 725 महिलाएं शामिल हैं। पुरुषों में 50 वर्ष से अधिक आयु वाले होमगार्डों की संख्या 35,404 है।
भर्ती प्रक्रिया में बड़े बदलाव
इस बार होमगार्ड भर्ती के नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए जा रहे हैं शैक्षणिक मानक के तौर पर अब दसवीं से बारहवीं तक की योग्यता को मान्य करने का प्रस्ताव है आयु सीमा में कटौती की जा सकती है और शारीरिक मानदण्डों को भी संशोधित किया जा रहा है। सबसे बड़ा परिवर्तन यह है कि अब होमगार्ड के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी जबकि पहले ऐसी लिखित परीक्षा नहीं होती थी इसके अलावा तैनाती के तरीके को भी पुलिस तैनाती के समान बनाने का प्रस्ताव है।
नोटिफिकेशन कब आएगा
जो अभ्यर्थी होमगार्ड नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं उन्हें जल्द ही राहत मिल सकती है होमगार्ड बोर्ड के गठन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है और नियमावली के मसौदे को अंतिम रूप दिया जा रहा है सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी की सहमति मिलने के बाद इसे कैबिनेट से मंजूरी दिलाई जाएगी उसके बाद आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी होगा। नोटिफिकेशन प्रकाशित होने पर इच्छुक उम्मीदवार इसमें भाग ले सकेंगे अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम जानकारी और आधिकारिक निर्देशों के लिए होमगार्ड संगठन की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर रखें।